सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यन्त भट्ट ने अग्रवाल मण्डी तालाब दौरा किया
BOL PANIPAT : अप्रैल शनिवार को सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यन्त भट्ट ने अग्रवाल मण्डी तालाब दौरा किया तालाब की जाँच व आस पास की शामलात की भूमि की जाँच कराने व आठ मरला चोक को भगवान महावीर चौक बनाने की मांग रखी.
संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया अग्रवाल मण्डी के साथ सदियों पुराना ऐतिहासिक तालाब है जो निगम की रिपोर्ट के अनुसार जमा बन्दी में मकान दिखा रखे है लेकिन मोके पर तालाब है देवी मंदिर तालाब की तरह चारो तरफ छोटी इटो की सीढ़ियां है जिसकी सफाई के ऑर्डर माननीय कोर्ट ने निगम के दे रखे है फिर भी अग्रवाल मण्डी तालाब की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
औऱ पानीपत में काफी शामलात की भूमि खाली पड़ी है जिसमें निगम की मिली भगत से अवैध कब्जे हो रहे है जिस पर अगर निगम चाहे तो कोई भी पब्लिक हित की चीज पार्क हॉस्पिटल बुजुर्ग आश्रम अनाथ आश्रम या धर्म शाला का निर्माण किया जा सकता हैं क्योंकि पानीपत में काफी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़को पर घूमता है जिससे कई बार एक्सीडेंट हो जाते है और गोवंश चोटिल हो जाते है और कई बार राहगीर चोटिल हो जाते है अग्रवाल मण्डी जैन स्थानक प्रधान गौतम जैन ने कहा पहले रेलवे रोड का नाम महावीर मार्ग होता था रेलवे रोड का नाम महावीर मार्ग होना चाहिए राजेंद्र जैन ने कहा आठ मरला चोक अगर महावीर स्वामी चौक किया जाये उसका सारा खर्च जैन समाज उठाने को तैयार है अग्रवाल मण्डी तालाब के दौरे पर आये सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा तालाब के चारो ओर छोटी इटो की सीढ़ियां है और चारो ओर से पक्का तालाब है जिसको देखकर कहा कोन कह सकता हैं कि यहां तालाब नहीं है इसकी जाँच विजलेंस करवाई जायेगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और जो तालाब की जगह मकान दिखा रखे है उनकी भी जाँच करवाई जायेगी और कहा में हॉउस की मीटिंग में रेलवे रोड का नाम महावीर मार्ग करने का मुददा उठाया जायेगा व कोई एक चौक भगवान महावीर स्वामी चोक निगम के खर्चे पर बनाया जायेगा.
मोके पर प्रवीन जैन गौतम जैन नरेश जैन सत नारायण सिंगला सतप्रकाश जैन राजेन्द्र जैन पंडित सतपाल कैलाश जैन नीरज जैन गँगा गुप्ता सुरेन्द्र घनघस अनिल सिंगला श्री पाल जैन विशाल जैन विक्रम कालड़ा राजेश वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Comments