Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली(प्रीति शर्मा) : नगला पार निवासी विमला देवी पत्नी लाभ सिंह ने गत बुधवार को डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके प्लाट कर अवैध कब्जा करने के लिए उन पर ट्रैक्टर व लाठी डड़ों से हमला कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने उनके साथ मारपीट कर उनके कानों से सोने की बाली व गले से सोने की चेन भी लूट ली। इसके अलावा दीप चन्द पुत्र जय सिंह, देवराज पुत्र दीप चन्द, राजवीर पुत्र जय सिंह, जगमीत पुत्र जय सिंह, केशव उर्फ काला पुत्र राजबीर, रीटा पत्नी देवराज, मनीषा पत्नी ब्रिजपाल, कृष्ण पत्नी दीप चन्द, राहुल पुत्र प्रेम वासी गांव नंगला पार, जिला पानीपत व प्रदीप पुत्र राम नाथ वासी गांव बराना, जिला पानीपत, प्रचीन देवराज का साला वासी गांव भालसी ने उनके मकान में घूसकर लूटपाट, छेड़छाड़ व जान से मारने का प्रयास किया।जिसकी शिकायत थाना सनौली पुलिस में दर्ज हुई तथा जांच पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन के आदेश पर एएसपी पूजा वशिष्ठ को दी गई। जांच के दौरान एएसपी ने मामला सही पाया व थाना सनौली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस बारे में थाना सनौली प्रभारी रामनिवास का कहना है, कि एएसपी पूजा वशिष्ठ की जांच के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। तथा शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments