Tuesday, December 16, 2025
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व सतर्कता विभाग की टीमों के द्वारा नगर निगम कार्यालय में औचक छापा मारा गया।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी टी रोड पर स्थित नगर निगम कार्यालय में आज सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व सतर्कता विभाग की टीमों के द्वारा औचक छापा मारा गया। टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नगर निगम कार्यालय का संचालन कुछ देर के लिए अपने हाथों में ले लिया व निरीक्षण शुरू किया।निरीक्षण के दौरान खासतौर से सफाई व्यवस्था को लेकर दिए गए आदेशों, टेंडरों, प्रयासों और योजनाओं को चेक किया गया।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से संबंधित DSP अजीत कुमार का कहना है कि उन्हें लगातार पानीपत व अन्य जिलों से सफाई व्यवस्था को संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर आज पानीपत, समालखा और सोनीपत में छापेमारी की गई।

ज्यादा शिकायते तीनों क्षेत्रों से मिल रही थी इसलिए रेड टीम में उन  एक्सपर्ट को शामिल किया गया है जो निगम टेंडरों और कागजी कार्रवाई से भली-भांति परिचित हैं।जानकारी देते हुए  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता DSP अजीत कुमार ने बताया कि पानीपत नगर निगम से कुछ अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसमें शहर में सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतें अधिक थीं। इसी को लेकर आज नगर निगम कार्यालय में छापेमारी की गई है। इसमें सफाई के लिए लगने वाले ठेकों से संबंधित रिकॉर्ड, कर्मचारियों की हाजिरी व अन्य अव्यवस्थाओं संबंधी कागज खंगाले गए है। चेकिंग में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके विषय में संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी ।

Comments