Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आरोही मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा संपन्न

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at March 13, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मार्च (प्रीति शर्मा)- छाजपुर स्थित आरोही मॉडल स्कूल में कक्षा 6 ,9,एवम 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार एवम खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानी राम कौशिक के निर्देशन में रविवार को कराया गया। डीईओ रमेश कुमार ने बताया की हरियाणा राज्य में 36 आरोही मॉडल स्कूल संचालित है जिनमे आधुनिक भवन, हॉस्टल एवम तकनीकी गुणवत्ता युक्त शिक्षा पद्धति से शिक्षण कराया जाता है।

खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानी राम कौशिक ने बताया की विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु 551 विद्यार्थियो ने पंजीयन कराया जिसमे कक्षा 6 में 221,कक्षा 9 के लिए 207 , 11के लिए 123 छात्र छात्राओं ने ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने आवेदन किया । कुल 529 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी । जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ हितेश चंद शर्मा ने परीक्षा को पारदर्शी एवम सफल संचालन के साथ विद्यार्थियों को पूर्ण योग्य होने पर ही निष्पक्ष परिणाम के साथ मेहनत करने की प्रेरणा दी ।

उन्होंने विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी में डिजिटल इंडिया मेक इन इंडिया आत्म निर्भर भारत हेतु इनोवेशन कार्य हेतु विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब से अधिक लाभ मिलने की बात कही। विद्यालय प्रधानाचार्य हेमलता बाल्यान ने चयनित विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च को विद्यालय आकर देखने को कहा गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी रिजल्ट के उपरांत अपने पूर्ण दस्तावजो के साथ इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे।

इस अवसर पर टीचर नीरज भाटिया,मोनिका कौशिक,प्रमोद कुमार,सरिता मंजीत गजल दीपक कपूर मंजू आदि मौजूद रहे।

Comments