Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाईट से रोशन होगा ग्रामीण क्षेत्र: अतिरिक्त उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 9 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडडा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की ओर से एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाईट लगवाने के लिए योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का सीधा संबंध ग्रामीण क्षेत्र से है। जो ग्राम पंचायते, पंचायत समितियां व जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य अपने क्षेत्र में एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाईट लगवाना चाहते हैं वे खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आवेदन भेजकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक ग्राम पंचायते, पंचायत समितियां व जिला परिषदों के सदस्यों को इसके लिए प्रस्ताव पारित करना होगा। कम से एक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य अपने कोष से 5 सोलर स्ट्रीट लाईट का लाभ ले सकती है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाईट की कुल कीमत पर चार हजार रूपये अनुदान राशि का प्रावधान है। इन सोलर स्ट्रीट लाईटों की कुल कीमत व सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि के बारे में पूरी जानकारी जिले के हर खण्ड कार्यालय में ली जा सकती है।  यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्र के लिए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायते, पंचायत समितियों व जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य सोलर स्ट्रीट लाईट की कीमत अपने फण्ड से डिमांड ड्राफट के माध्यम से जमा करवाकर सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Comments