Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रामीण क्षेत्रों की साफ सफाई स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य व उद्देश्य: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 18, 2024 Tags: , , , , , ,

-गोबर गैस प्लांट के क्रियांनव्यन से आम जनता को पहुंचेगा लाभ

-ग्रामीण क्षेत्र में शौचालयों का हो रहा शत प्रतिशत निर्माण।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिए जरूरी दिशानिर्देश।

BOL PANIPAT , 18 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन को ओर गति प्रदान करने को लेकर गुरूवार को जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कुछ आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हमारी प्राथमिकता है। जहां जहां सफाई का अभाव है उस ओर ध्यान देना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाएगा ताकि मशीनों द्वारा जब कचरा उठाया जाएं तो किसी भी प्रकार की असुविधा न हों व व्यवस्था भी प्रभावित न हो। जो इसकी अवेहलना करेगें उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। जो तालाब मत्स्य के उपयोग में नहीं आते उनमें ओर साफ सफाई रखनी होगी।  
उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़ी कार्यों की प्रगति के बारे व नये पूर्ण हुए ठोस कचरा प्रबंधन कार्य के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कुछ नये कार्यो की स्वीकृति भी प्रदान की। मानसून के मौसम को देखते हुए जहां पर पानी का जमावड़ा है वहां पर मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का फैलाव न हो इसको लेकर वहां पर काले तेल का उपयोग करना होगा। उपायुक्त परिवहन विभाग से यह सुविधा उपलब्ध करवायेगा।
उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग प्रदान करें व गांव से जो भी कूड़ा कचरा निकलता है उसे एक जगह पर एकत्रित करें ताकि उसका सही तरीके से साइकिल बिन करके उपयोग किया जा सकें। उपायुक्त ने कहा कि जो लोग गन्दगी फैलाते है व कूड़े को एक स्थान पर डालने की बजाय उसका बिखराव करते है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों से वंचित परिवारों की भी जानकारी ली और बचें हुए शौचालय निर्माण के कार्यो को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने गोबर गैस प्लांट की प्रगति के बारे में जानकारी ली व अधिकारियों से इसका कार्य कब तक पूर्ण होगा व कब यह संचालित होगा के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। इस मौके पर बैठक में जिला परिषद के सीईओ गौरव ने स्वच्छ भारत मिशन के मीटिंग संबंधी कार्य सूची का ब्यौरा उपायुक्त के सामने रखा। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र, शक्ति सिंह, विवेक के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Comments