सत्येंद्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक करनाल ने अपने करकमलों द्वारा किया स्कूल के सामाजिक विज्ञान गार्डन का उद्घाटन
BOL PANIPAT : सत्येंद्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक करनाल ने अपने करकमलों द्वारा किया स्कूल के सामाजिक विज्ञान गार्डन का उद्घाटन . स्कूल परिसर में इस अवसर पर शशांक कुमार सावन आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक, पानीपत, इंद्रजीत बतरा, स्कूल उपाध्यक्ष एस.एस. चौधरी संस्था के प्रादेशिक अधिकारी, चित्रा नाकरा स्कूल प्रबंधक, वी.के. मित्तल प्रधानाचार्य, सुमिता अरोड़ा प्रधानाचार्या उपस्थित रहे।
डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक 14 मार्च 2022 को स्कूल के चेयरमैन श्री सत्येंद्र कुमार गुप्ता आई.पी.एस. पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल जी ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने मुख्यातिथिसत्येंद्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक एवं स्कूल परिसर में उपस्थित सभी अतिथिगण को सम्मान स्वरूप पौध भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि सत्येंद्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक ने अपने करकमलों द्वारा स्कूल के सामाजिक विज्ञान गार्डन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चेयरमैन की उपस्थिति में स्थानीय प्रबंध समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा द्वारा स्कूल की नियमित गतिविधियों पर रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिनकी चेयरमैन सत्येंद्र कुमार गुप्ता द्वारा अत्यंत सराहना की गई। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूल का मार्गदर्शन किया एवं अपनी शुभकामनाएँ दी। स्कूल प्रबंधक चित्रा नाकरा द्वारा मुख्यातिथि सत्येंद्र कुमार गुप्ता का स्कूल को अपना कीमती समय देने एवं मार्गदर्शन करने के लिए तहदिल से धन्यवाद किया गया और आश्वासन दिलाया कि स्कूल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हमेशा प्रयासरत रहेगा।

Comments