मेरा रंग दे बसंती चोला, कार्यक्रम में किया शहीदों को नमन
BOL PANIPAT : 23 मार्च 2022, उत्तरी शहरी मण्डल युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेरा रंग दे बसंती चोला में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू, एवं सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीर भवन चुंगी पानीपत में अनिता चावला, मण्डल प्रभारी प्रीतम गुज्जर मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम आए हुए सभी सदस्यों ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के चरणों में कोटि-कोटि नमन वन्दन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की व जलियावाला बाग-सरयू नदी की बलिदानी मिट्टी का सभी ने तिलक किया। तिलक लगाते समय भारत माता की जय हो, वन्देमातरम के जयघोष की पूरे हाल में गूंज थी। सभी ने एक साथ नमन करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीतम पाल गुज्जर, डा. हिमांशु वधवा, चन्द्रभान वर्मा, मनोज मिगलानी, प. गया प्रसाद, हर्ष सम्मी, अनीता चावला, प्रिंसिपल स्वीटी छौकारा, राजीव चावला, मोहित शर्मा, तुषार खरबन्दा, चिराग शर्मा, कोमल जोशी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, कमल पिशावरी, राजीव रहेजा सहित स्कूल के बच्चों व स्कूल के स्टाफ ने भी अपने वीरों को पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया व शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन चन्द्रभान वर्मा ने किया। डा. हिमांशु ने कहा कि पराधीन भारत में आजादी की अनुगूंज पैदा करने वाले वह क्रांतिकारी यौद्धा जिन्होंने देशप्रेम की तरंगों में अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज उन्हीं के बलिदान दिवस पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। हम सभी उन्हें प्रणाम करते हैं।

Comments