महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव के बलिदान के लिये सभी देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे-ओमवीर सिंह पंवार
शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदो को किया शत शत नमन
BOL PANIPAT : 23 मार्च, 2022: देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीदी दिवस पर देशराज कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पवार ने उपस्थित कॉलोनीवासियों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि तीनो आजादी के दीवानो की शाहदत को देशवासी याद रखेंगे साथ ही सदैव ऋणि रहेंगे ।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण एवं बलिदान को युवाओ के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि भारतीय स्वत्रंतता सग्राम में इतिहास में भगत सिंह , राजगुरु ओर सुखदेव का नाम हमेशा आदरपूर्वक लिया जायेगा । 23 मार्च, 1931 को आजादी के दीवानों को लाहौर की सेंट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर झुलाया गया तो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पूरे देश में रोष की लहर दौड़ गई थी उन्होंने कहा फाँसी के तख्ते पर चढ़कर प्रथम तो तीनों ने फाँसी के फंदे को चूमा फिर तीनो ने फंदे को सहर्ष अपने गले मे डाल लिया ।
कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि इस घटना के बाद पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ गई उस काँग्रेस पार्टी ने भगत सिंग, राजगुरु ओर सुखदेव के बलिदानो की सराहना में एक प्रस्ताव पास किया कि इन वीरो ने क्रन्तिकारी कार्यो ओर बलिदानो से अंग्रेजी साम्राज्य की जड़ो को मूल रूप से हिलाने का काम किया ।हरियाणा काग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहिक बुद्धिराजा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि इतिहास से पता चलता है कि भगत सिंह जन्म से स्वंत्रत विचारधारा के व्यक्ति थे उस समय अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लाये साइमन कमीशन का डटकर विरोध किया उसी विरोध प्रदर्शन में पुलिस की बर्बता में लाला लाजपत राय गम्भीर रूप से घायल हो गए थे । ऐसे भारत माता के तीनो सपूतो की हमे हमेशा गर्व रहेगा ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार, मोहिक बुद्धिराजा, पदम् सिंग, सत्यपाल नरवाल, प्रदीप राणा, नेत्रपाल राणा, डॉ संजय कौशल, रणबीर फोजी, अनिल ग्रोवर, नहीम खान, साहिल, अंशुक मेहता, दीपक बैरागी, गोलू पान वाला आदि मुख्यरुप से कॉलोनीवासी मौजूद थे ।

Comments