Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा और एक आरोपी काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT 26 मार्च 2022, लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा और एक आरोपी काबू। दिल्ली पैरलल नहर पर फ्लेट्स के पास स्थित कन्फेसरी की दुकान पर पिस्तौल के बल पर हुई लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी शहजाद पुत्र साजिद निवासी आमवली कैराना शामली यूपी को थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को शक्रवार साय आरोपी शहजाद के सैक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी शहजाद पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफतार आरोपी शहजाद को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

वारदात में संलिप्त आरोपी आकाश निवासी हरिनगर, अजय निवासी खुखराना पानीपत व फजान निवासी कैराना शामली यूपी को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की दो बाइक व डंडा बरामद कर तीनो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है ।

वारदात का विवरण :

थाना पुराना औधोगिक में शशि पुत्र रणबीर निवासी शांति नगर पानीपत ने 30 जनवरी को शिकायत देकर बताया था की उसकी दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर फ्लेट्स के पास कन्फेसरी की दुकान है। 29 जनवरी की सायँ दुकान पर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए उनमे से एक युवक बाइक पर बैठा रहा वही दो युवक दुकान के अंदर आए और सिगरेट मांगने लगे। उसने सिगरेट का नाम पुछा तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर छाती पर लगा दी और कहने लगा जो कुछ तेरे पास है निकाल कर दे। उसने बचाव करते हुए आरोपी की पिस्तौल को एक तरफ करते हुए आरोपी की गर्दन पकड़ ली। इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने पिस्तौल निकाल उसकी सातल में गोली मार दी। वही बाइक पर बैठे युवक ने दुकान में आकर गल्ले से पैसे निकाल लिए। इसी दोरान उसके फोन पर दोस्त प्रवीन का फोन आ गया। उसने प्रवीन को वारदात बारे बताया तो प्रवीन ने कहा वह सहायता के लिए पहुंच रहा है। आरोपी पिस्तौल से उसकी सातल में गोली मारकर मोबाइल फोन व गल्ले से करीब 2हजार रूपए निकाल कर फरार हो गए। थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने शशि की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के पर्यास शुरू कर दिए थे।

Comments