28 व 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हङताल में सभी कर्मचारियों के बढ़चढ़ कर भाग लेने का आव्हान किया।
BOL PANIPAT : आज दिनांक 26-3-2022 को एक जरूरी मिटिंग जिला प्रधान अमरजीत मलिक P.W.D. मैकेनिक वर्कर्स यूनियन रजि. 41 सम्बधित सर्व कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन जिला सैक्ट्री नीरज शर्मा में किया। मिटिंग में शिशपाल मलिक चैयरमैन ने 28 व 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हङताल में सभी कर्मचारियों के बढ़चढ़ कर भाग लेने का आव्हान किया।
मिटिंग में सर्वकर्मचारी संघ के वरिष्ट उप प्रधान रामपाल कुंडू ने निजिकरण के विरोध किया और कहा पब्लिक हेल्थ की वाटर सप्लाई व सिवर का काम नगर निगम के हवाले किया गया है जिसका विरोध किया जाएगा व निगम में बदली हुए पब्लिक हैल्थ के कर्मचारीयो की समय पर सैलरी नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष है। मिटिग के सब डिवीजन नम्बर 1 से सुल्तान कृष्ण व सुरेन्द्र सन्धु, 2 से राममेहर, रणबीर 4 से नरेन्द्र हुड्डा, सोहन बत्रा, बिजेन्द्र, खेम राज, सिंचाई से सतीश व राज्य के नेता रामकुमार, अंग्रेज ने निजीकरण का विरोध किया।

Comments