Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


पाईट कॉलेज पहुंचे प्रोफेसर डॉ अजीत अंगराल . जे एंड के विधार्थियों से की बातचीत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पाईट कॉलेज समालखा में एआईसीटीइ से प्रोफ़ेसर डॉ अजीत अंगराल , सलाहकार , यु टी ऑफ़ जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख ने कॉलेज के जम्मू कश्मीर और लद्दाख से आए विधार्थियों के साथ वार्तालाप किया और जायजा लिया कि कॉलेज में प्रधान मंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम से जिन विधार्थियों ने एडमिशन लिया है , उन्हें कॉलेज में सभी तरह की सुविधाएँ जा रही है या नहीं |

वाईस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि पी एम एस एस स्कीम के तहत जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विधार्थियों को सरकार द्वारा हर वर्ष एक लाख पचीस हजार तक ऐकडेमिक फीस के लिए कॉलेज अकाउंट में और एक लाख हॉस्टल, खाने और मेंटेनेंस के लिए विधार्थी को डायरेक्ट उनके अकाउंट में दिए जाते है | उन्होंने बताया कि हमारे यहां इस स्कीम के अंतर्गत बी टेक इंजीनियरिंग की अलग अलग ब्रांच में 31विधार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है |

डॉ अजीत अंगराल ने एक एक कर के सभी विधार्थियों से बात की और कॉलेज से मिलने वाली सुविधओं के बारे में उनसे विस्तृत जानकारी ली | कॉलेज और होस्टल में मिलने वाली सभी सुविधाओं को जांचा परखा और कहा कि पाईट मैनेजमेंट इन विधार्थियों को जरुरत की हर सुविधा दे रही है और इसके अलावा भी इनके लिए शिक्षक और मैनेजमेंट बहुत अच्छे प्रयास कर रहे है |

सभी विधार्थियों ने कॉलेज मैनेजमेंट और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए बताया कि हमें यहां पर अच्छी पढ़ाई के साथ साथ हॉस्टल में अच्छी सुविधा मिल रही है और अगर हमारी कोई समस्या होती भी है तो कॉलेज मैनेजमेंट और हमारे टीचर जल्द से जल्द उसका समाधान कर देते है | पढ़ाई के अलावा एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटी जैसे स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम में भी हमें हर तरह की मदद मिलती है |

सारी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी की गई जिसे एक्सपर्ट की रिपोर्ट के साथ सरकार के पास भेजा जाएगा | राकेश तायल ने डॉ अजीत को जानकारी दी कि कश्मीर से पिछले कई वर्षों से विधार्थी हमारे यहां आते है और अपनी डिग्री पूरी करने के बाद अच्छी प्लेसमेंट भी उन्हें मिलती रही है और हाल ही में जे एंड के अभिषेक ने सिविल इंजीनियरिंग में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है |

कश्मीर के जुबैर अहमद ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में नेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई है , ऐसे विधार्थियों को कॉलेज में शुरू हुए स्टार्ट अप इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना स्टार्ट अप लगाने के लिए भी प्रोमोट किया जा रहा है | हमारा यही प्रयास है कि जे एंड के और लद्दाख से आया हर विधार्थी यहां से जॉब देने वाला बन कर जाए ना कि जॉब ढूंढ़ने वाला |

जैसा कि जम्मू कश्मीर में नए नए प्रोजेक्ट और स्टार्ट अप की बहुत अच्छी संभावनाए है और भारत सरकार भी विशेषकर इन राज्यों के लिए स्पेशल पैकेज और नई नई योजनाएँ ला रही है ताकि वहां की युवा पीढ़ी वहा तरक्की कर सके| इसलिए इन विधार्थियों को अलग से शाम को आईडिया लैब में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम सिखाया जाता है ताकि मशीन लर्निंग , आर्टिफिशल इंटेलिजेंस , डेटा साइंस , रोबोटिक्स जैसी टेक्नोलॉजी को सीख कर ये योजनाओं का फायदा ले सके और नए नए स्टार्ट अप खड़े कर सके |

कश्मीरी विधार्थियों में रुकसाना , अभिषेक , अतुल , मधिया चौधरी , गर्व बाली , दीक्षा शर्मा , विकास, विधिका शर्मा , रिन्दम जड़ियाल आदि ने अपने अपने सुझाव दिए | इस मौके पर कॉलेज के पी एम एस एस एस नोडल ऑफिसर ओ पी रनोलिया , प्लेसमेंट निदेशक रितेश अग्रवाल , एडमिशन इंचार्ज अमित दुबे , मुकेश वशिष्ठ मौजूद रहे |

Comments