Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


930 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित नशा तस्कर को किया काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 अप्रैल 2022, 930 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित नशा तस्कर को किया काबू। आरोपी की पहचान तेज राम पुत्र झलु राम वासी गांव विजल तहसील सैन्ज जिला कुल्लु हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने प्रकरण की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गर्लस कालेज सै.18 पानीपत पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विग्ध किस्म का एक युवक जिसका नाम तेज राम बाबरपुर की तरफ से पैदल-पैदल पानीपत की तरफ रोन्ग साईड फोर लाईन पर आ रहा है। जो चरस लिये हुये है बेचने की फिराक मे है अगर सै.18 मोड जी.टी. रोड पर नाकाबन्दी की जाए तो चरस सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने संद्विग्ध व्यक्तियो पर नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस टीम को कुछ देर पश्चात एक संद्विगध किस्म का युवक बाबरपुर की तरफ से फोर लाईन पर पैदल-पैदल आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम ने पैदल आते व्यकित को रुकने का इशारा किया जो एक दम घबरा गया और वापिस मुडकर भागने की कोशिश करने लगा। जो पुलिस की टीम ने युवक को काबू किया और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तेज राम पुत्र झलु राम वासी गांव विजल तहसील सैन्ज जिला कुल्लु हिमाचल प्रदेश बतलाया पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रैट की उपस्थिति में युवक की प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 930 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की बरामद चरस (मादक पदार्थ) को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी तेज राम पुत्र झलु राम वासी गांव विजल तहसील सैन्ज जिला कुल्लु हिमाचल प्रदेश के खिलाफ थाना सैक्टर 13-17 पानीपत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित से खुलाशा हुआ की वह चरस (मादक पदार्थ) को आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। गहनता से पुछाताछ करने के लिए आरोपी तेजराम को माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान आगे की पुछताछ गहनता से जारी है।

Comments