Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


फसलों में नुकसान के उचित मुआवजों की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर भाकियू (चढूनी) ने धरना दिया

By LALIT SHARMA , in Business , at April 3, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भाकियू (चढूनी) ज़िला पानीपत द्वारा प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए जलभराव से फसलों में नुकसान के उचित मुआवजों की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ की अध्यक्षता में धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम DC के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ।
भाकियू ज़िला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि- सरकार जल्दी से गिरदावरी करवा कर संतोषजनक मुआवजा किसानों को दे नहीं तो भाकियू(चढूनी) प्रदेश में आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।

इस अवसर पर पूर्व जिला उप प्रधान राम सिंह कुंडू, रकेन्द्र दहिया, रामबीर झटटीपुर, मोहित बिहोली, एडवोकेट संदीप धर्मगढ़, सोनू नगला पार, संजय कादियान, सहज भगत, स्वामी अग्निवेश, सुरेंद्र नौल्था, मुनसाद गुज्जर, संदीप बड़ौली, राजेश चंदौली, लखविंद्र खालसा, मोहर सिंह, विकास राणा, मांगे राम बांध, रामकुंवार बिजावा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments