उपायुक्त सुशील सारवान ने मंडियों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया
समालखा की अटल किसान मजदुर कैंटीन में लिया खाने का स्वाद
BOL PANIPAT : 3 अप्रैल -उपायुक्त सुशील सारवान ने रविवार को गेंहू की खरीद के दृष्टिगत पानीपत, समालखा, बापौली व सनौली की मंडियों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी के सचिवों और नोडल अधिकारयिों को सख्त हिदायत दी कि मंडियों में गेहूं की फसल की आवक धीरे धीरे शुरू हो रही है। सरकार ने खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। फ़सल के उठान में कतई देरी ना करें।

इस बार गेंहू की खरीद के लिए जिला की 12 मंडियों में खरीद केन्द्र बनाये गये हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं की खरीद 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। फसल की खरीद भारतीय खाद्य निगम, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा भण्डागार निगम द्वारा की जा रही है।उन्होंने कहा कि सभी यह भी सुनिश्चित करें कि किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। एमएसपी पर खरीद करना सभी की जिम्मेदारी है। कोई भी खरीद एजेंसी नमी इत्यादि का बहाना देकर किसानों की फसल खरीदनें में आनाकानी ना करे।
उपायुक्त सुशील सारवान को विभिन्न मंडियों में मंडी एसोसिएशन द्वारा लाइट,शौचालय जैसी समस्याओं से भी अवगत करवाया गया जिस पर उपायुक्त ने इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
समालखा की अटल किसान मजदुर कैंटीन में लिया खाने का स्वाद

डीसी सुशील सारवान ने अपने इस दौरे के दौरान समालखा की अनाज मंडी में पहुंचने के बाद मार्किट कमेटी के कार्यालय में कर्मचारियों से आवक बारे पूछताछ की और इसके बाद साथ मे ही बनी अटल किसान मजदूर कैंटीन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन में तैयार खाने मा आंनद भी लिया। उन्होंने उनके द्वारा बनाई गयी डाल और रोटी की जमकर प्रशंसा की। यही नहीं उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पांच सौ रुपए इनाम भी दिया। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक भी उपस्थित थे।

Comments