हिमाचल नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का पानीपत रेलवे स्टेशन से गुजरने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
BOL PANIPAT , 12 अक्तूबर। वीरवार को हिमाचल नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का बाद दोपहर करीब 2 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन से गुजरने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि वन्दे भारत ट्रेन का उदघाटन हिमाचल के ऊना से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीरवार को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर पानीपत में सांसद संजय भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Comments