हरियाणा की खेल नीति पूरे देश मे सर्वश्रेष्ठ – अर्चना
BOL PANIPAT : समालखा 3 अप्रैल: तन मन को स्वस्थ रखने के लिए खेलना आवश्यक है । खेलने से शरीर स्वस्थ रहता व मन प्रसन्न रहता है। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा की चांद स्पोर्ट्स अकादमी में मुख्य अतिथि के रूप में पुरुस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए कही ।
डॉ अर्चना ने समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया । ज्ञात रहे समालखा की चांद स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी वुशु खेल में तमिलनाडु से पदक जीत कर लाये है।
डॉ अर्चना ने कहा हरियाणा की पहचान अब खेल हब के रूप में होती है चाहे कॉमन वेल्थ गेम हो या ओलम्पिक सभी मे हरियाणा के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंन कहा कि मुख्यमंत्री मनहोर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार 2.5 लाख से छह लाख तक कि राशि इनाम के तौर पर दे रही है। यही नही पदक विजेताओं को नोकरियों से भी नवाजा जा रहा है। उन्होनें कहा हरियाणा की खेल नीति सर्वश्रेष्ठ है ,हरियाणा में खेल की तैयारी हेतु भी 5 लाख तक राशि दी जाती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष नगरपालिका चुनाव हेतु जनसम्पर्क के लिये मंडी में भाजपा के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता रणधीर डिकाडला से मिलने गयी साथ ही सुशील जिंदल के निवास पर भी कार्यकर्ताओ से मुलाकात की उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका चुनाव किसी भी बक्त घोषित हो सकते है ,सभी कार्यकर्ता जनसम्पर्क अभियान में जुट जाएं।घर घर जाकर लोगो से सम्पर्क करें।
डॉ अर्चना ने कहा समालखा के चहुंमुखी विकास के लिये नगर पालिका में सभी पार्षद व चेयरमैन भाजपा का होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिस अंत्योदय के माध्यम से लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का प्रयास कर रहे है उनकी बहुत सी योजनाओं में स्थानीय निकाय की भूमिका भी होती है । गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का पूर्ण व तीव्र गति से लाभ मिले इसलिए नगरपालिका चुनाव में कमल खिलना जरूरी है।

Comments