सांसद कृष्ण लाल पवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. दुष्यंत भट्ट पानीपत जिला अध्यक्ष नियुक्त. अर्चना गुप्ता बनी प्रदेश महामंत्री.
BOL PANIPAT : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के द्वारा आज प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
करनाल से वेदपाल पानीपत से सांसद कृष्ण लाल पवार पंचकूला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से संतोष यादव व जीएल शर्मा फरीदाबाद से विपुल गोयल व रोहतक से सतीश नांदल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोनीपत से मोहनलाल बडोली विधायक, हिसार से सुरेंद्र पूनिया, पानीपत से डॉक्टर अर्चना गुप्ता व रोहतक से फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिरसा से सुरेंद्र आर्य, हिसार से कैप्टेन भूपेंद्र सिंह, गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़, कुरुक्षेत्र से राहुल राणा, नूह से नसीम अहमद, रोहतक से रेनू डाबला व सोनीपत से उमेश शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोहतक के अजय बंसल को कोषाध्यक्ष व पंचकूला के वरिंदर गर्ग को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
रोहतक के गुलशन कटारिया को कार्यालय सचिव व भूपेश खुराना को सह कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही गुरुग्राम के अरुण यादव को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है।
दीपक शर्मा को पंचकूला, मनदीप राणा को अंबाला, राजेश सपडा को यमुनानगर ,रवि बतान को कुरुक्षेत्र, अशोक गुर्जर को कैथल, योगेंद्र राणा को करनाल, दुष्यंत भट्ट को पानीपत, जसबीर दोदवा को सोनीपत, रणवीर ढाका को रोहतक, राजू मोर को जींद, राजकुमार वोहरा को फरीदाबाद, चरण सिंह तेवतिया को पलवल, प्रीतम चौहान को रेवाड़ी, नरेंद्र पटेल को नूह, दयाराम यादव को महेंद्रगढ़, बलदेव गरोहा को फतेहाबाद, मुकेश गौड को भिवानी, आशा खेदड़ को हिसार, राजपाल जांगड़ा को झज्जर, निताशा सिहाग को सिरसा, कमल यादव को गुरुग्राम व किरण कलकल को चरखी दादरी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Comments