तहसील मण्डल में धूमधाम से मना भाजपा स्थापना दिवस
-भाजपा राष्ट्रवाद की नीति का अनुपालन करने वाली पार्टी- सलुजा
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल , भाजपा केवल व केवल एक राजनैतिक दल ही नही अपितु भारतीय संस्कृति व राष्ट्र के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित लोगों का संगठन है ।भाजपा सैद्व्व राष्ट्रवाद की नीति का अनुपालन करती है।ये भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलुजा ने तहसील मण्डल में भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूपमें बोलते हुए कही ।
गजेंद्र सलुजा ने आगे कहा कि हरियाणा में मनहोर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार स्वच्छशासन प्रशासन दे रही है । अंत्योदय उत्थान मेलों के माध्यम से गरीब लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम रोशन हो रहा है । आज विश्व की महाशक्तियां भी अहम मसलों में भारत का नेतृत्व स्वीकार कर रही है। उन्होने जन समूह को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और आह्वान किया कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिये हम संगठन का काम पूरी निष्ठा से करे।
जी टी रोड तहसील मोड़ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोगो ने भाजपा के झंडे हाथों में लिए हुए भारत माता की जय ,वन्दे मातरम भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए जट्टू चोंक पहुंचे जंहा सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना । कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हरीश कटारिया ने की.
कार्यक्रम में बेला भाटिया, इंदु कुकरेजा, अलका शर्मा महक दिवन, पंकज खुसरिजा, चमन लाल वर्मा,मनजीत, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments