इनसो ने रोड़वेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा को दिया ज्ञापन
इनसो ने छात्रों की बस पास अवधि बढाने की मांग रखी
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने बस पास की समस्या को लेकर रोड़वेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा को ज्ञापन सौंप छात्रों की बस पास अवधि बढाने की मांग करी। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की विधार्थियों का बस पास एक साल की अवधि के लिए बनाया जाता है कोरोना काल के चलते मगर गत सत्र 2021- 2022 की कक्षांए अक्तूबर नंवम्बर मांह में दाख़िला प्रक्रिया चलने के कारण दिसम्बर माह में शुरु हुई जिसके कारण अब लेट होने के कारण अब छात्रों की परीक्षा जुलाई में शुरु होकर अगस्त माह के लास्ट तक चलेगी
छात्रों से एक साल की फीस जमा कराई
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की बस पास की छात्रों से पूर्ण 1 साल की 6 महीने , 6 महीने दो बार करके फीस जमा कराई गई है छात्रों का बस पास जून 2021 से लेकर जून 2022 से बनाया गया जब छात्र कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में अक्तूबर माह से पहले दाखिले हुए बिना आए ही नहीं तो उनका बस पास जून से क्यो बनाया गया छात्रों ने अक्ततूबर माह में दाखिला होने के पस्चात नवंम्बर दिसम्बर मांह मे शिक्षण संस्थानो में आना सुरु किया तो उनका बस पास भी आगामी महीने नवंम्बर दिसम्बर तक बनना चाहिए था जोकि 3 महीने कम बनाया गया यानि एक साल की बजाय 9 महीने बनाया गया जबकि फीस पूरे 1 वर्ष की ली गई इसलिए अब छात्रों के बस पास की अवधि 5 दिन पहले 30 जून को समाप्त हो गई है जबकि छात्रों का अभी कक्षाऔ और परीक्षाओं का समय बचा है
दो महीने बढाई जांए बस पास अवधि
इनसो छात्र नेताओं ने बाताया की छात्रों से बस पास की फीस पूरी ली गई है जबकि 30 जून को ये बस पास अवधि छात्रों की समाप्त कर दी गई है जो सरासर गलत है छात्र अभी कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में अपनी परीक्षांए लगाने पहुंच रहे है क्योकी अबी परीक्षांए शुरु होने में थोड़ा समय है तो छात्रों की समस्या को देखते हुए बस पास की अवधि अभी 2 महिने यानी अगस्त लास्ट तक बढाई जांए
छात्रों की जेब पर पड़ा असर
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की ग्रामीग क्षेत्रों से आने वाले छात्रों का बस पास वैध ना होने के कारण छात्र अतिरिक्त पैसे देकर सफर करना पड़ता है जिससे छात्रों की जेब पर विभाग डाका डालने में लगा है जिसे इनसो सहन नहीं करेगी
इस अवसर पर अमन उरलाना, राजेश सिंह, प्रदीप शर्मा,भोला खर्ब, शक्ति नैन, दीपक भाक्कर आदि छात्र मौजूद थे
इनसो छात्रों को रोङवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने विश्वास दिलाया की किसी भी छात्र को बस पास की सनस्या नहीं आने दी जाएगी जल्द से ज्लद समस्या का समाधान किया जाएगा

Comments