हरसक द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
BOL PANIPAT , 7 अप्रैल। हरसक नोडल ऑफिस गुरुग्राम द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान ने की। कार्यशाला में सम्बंधित विभागों को जीआईएस आवेदन पर जागरूक कर और उनकी उपयोगिता से सम्बंधित जानकारी दी गई।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि हरसक द्वारा जो भी बातें कार्यशाला में बताई गई हैं सम्बंधित विभाग उनकी पालना करना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला में गुरुग्राम से आए विभिन्न प्रतिनिधियों ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया और हरसक जीआईएस लैब में मौजूद संशोधन तथा इसमें उपलब्ध जी-प्रशासन के महत्व को उजागर किया। भूमि के सर्वे के लिए अपनाई गई विभिन्न तकनीकों की जानकारी कार्यशाला में दी गई।

Comments