राष्ट्रीय पर्व पर घर से बूथ की ओर निकले मतदान करे: डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 15 मई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया एवं अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव के मार्गदर्शन में सिस्टेमेटिक तरीके से लोगों को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के आभियान के तहत कैंपेनर डॉ. हितेश चंद शर्मा ने बुधवार को आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय में स्वीप प्लान कार्यक्रम के तहत पेंटिग, वोटिंग सॉन्ग कंपोजिंग, नुक्कड़ नाटक, डिबेट, स्पीच, फिल्म प्रसारण, बैग्स पर आकर्षक मतदान स्लोगन युक्त स्टिकर्स द्वारा सभी मतदाताओं, अभिभावकों, माता पिता, सम्बंधी को वोट डालने का संदेश विधार्थियो द्वारा दिया गया।
शिक्षाविद् डॉ. हितेश चंद शर्मा ने बताया की आज बदलते समय, प्रौद्योगिकी विकास के दौर में ये स्वीप प्रतियोगिताएं निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और निर्वाचनों को सही मायने में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, सुगम ओर मतदान के लिए सहभागी बनाने के हमारे निरंतर प्रगतिशील अनिवार्य मतदान तंत्र के साक्षी भी है। यूवा पीढ़ी जब राष्ट्र निर्माण, लोकतन्त्र की मजबूती पर चिंतन एवं मनन करने के साथ छोड़ के अपने सारे काम, आओ चलो करे मतदान का कार्य में जुट जाएंगे तो निसंदेह रिकॉर्ड वोटिंग पानीपत जिले की होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आओ संकल्प को दोहराए, पानीपत को सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला राज्य में बनाए यूवा पीढ़ी से अनुरोध है कि राष्ट्रीय पर्व पर घर से बूथ की ओर निकले, साथ में पड़ोसी, रिश्तेदारों सहित मतदान करे। युवाओं की सकारात्मक सोच की नीव विद्यालय से पड़ती है अत: पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण हेतु मतदान एवं दायित्वों के निर्वहन हेतु चरित्र निर्माण नही भूलना चाहिए। आरोही मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य हेमलता बालियान, स्वीप इंचार्ज डा गज़ल चोपड़ा, दीपिका शर्मा ने स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर बच्चों को उनके माता पिता से 25 मई को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक मंजीत कौशिक, मनीषा शर्मा, नीरज भाटिया पल्लवी, सुनैना, अमृतपाल आदि मौजूद रहे।

Comments