Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 अप्रैल 2022, जूआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, दाव पर लगी 24600 रूपए की नगदी बरामद. जूआ खेल रहे 10 आरोपियों को थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर आरापियों के कब्जे से दाव पर लगी 24600 रूपए की नगदी बरामद की। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिह ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि काला आम्ब रोड पर अंग्रेज के खेत के नजदीक 10 युवक अवैध रूप से जूआ खेल रहे हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे जूआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर आरोपियों के कब्जे से जूआ खेलने में प्रयोग किए जा रहे दो जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 24600 रूपए की नगदी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अबदूल पुत्र नसीर निवासी विधानंद कॉलोनी, विक्रम पुत्र सतबीर निवासी विकाश नगर, शम्मी पुत्र वसीम निवासी विधानंद कॉलोनी, शहाजूद्दीन पुत्र अनिश अहमद निवासी बबैल रोड हाली कॉलोनी, शौकीन पुत्र इश्काक निवासी राम नगर, मंजीत पुत्र विरेंद्र निवासी उग्राखेड़ी, जसबीर पुत्र भोजराज निवासी शिव नगर, अबदूल पुत्र शहजाद निवासी अशोक विहार कॉलोनी, शौकीन पुत्र सलीम निवासी काबुली बाग व प्रदीप पुत्र रविंद्र निवासी राजीव कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments