Friday, August 21, 2026
Newspaper and Magzine


लूट की वारदात में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 21 अगस्त : सीआईए थ्री पुलिस ने खोतपुरा चौक पर बाइक से घर लौट रहे युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटने की वारदात में शामिल तीन और आरोपियों को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव गढ़ सरनाई निवासी रजनीकांत उर्फ काला, बादल व लखन के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों गढ़ सरनाई निवासी विकास व चमन तथा फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी विकास और चमन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक डंडा और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन दोनों ने व फरार उनके साथी आरोपियों के साथ मिलकर शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया था।

यह है मामला

थाना सेक्टर 13/17 में खोतपुरा गांव निवासी मोहित पुत्र सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। 13 जून की रात करीब 10 बजे वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह खोतपुरा चैक पर पहुंचा तो तीन-चार बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और डंडों से हमला कर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उससे एप्पल का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वालों में गढ़ सरनाई निवासी विकास पुत्र राजेंद्र, चमन पुत्र सादिन, राजेंद्र, काला, लखन और उनके पांच-छह अन्य साथी शामिल थे। थाना सेक्टर 13/17 में मोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply