वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 9 अप्रैल 2022, वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार किया. वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-टू पानीपत पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर रोहतक में हिसार बाइपास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र धर्मबीर निवासी हरसरू गुरूग्राम व सुनील पुत्र देशराज निवासी बनियानी रोहतक के रूप में हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने करीब 10 दिन पहले पानीपत विकाश नगर से एक केंटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरीशुदा केंटर बरामद करने व वाहन चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय नयायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
दोनो आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है. गिरफ्तार दोनो आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी गौरव के खिलाफ गुरूग्राम व फरीदाबाद में आर्म्स एक्ट व वाहन चोरी की वारदातों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वही आरोपी सुनील उर्फ सोनू पर 9 मुकदमें दर्ज है।
केंटर चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में दलबीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी विकाश नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। दलबीर ने थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने अपना केंटर विकाश नगर में गली नंबर-7 के सामने खड़ा किया हुआ था। 30 मार्च की सुबह देखा तो केंटर नही मिला। अज्ञात चोर उसके केंटर को चोरी कर ले गए। थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस ने वाहन चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments