लूट की एक वारदात का खुलासा, लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद .
BOL PANIPAT : 9 अप्रैल 2022, हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पुछताछ। लूट की एक वारदात का खुलासा, लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद . थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पानीपत जेल में बद हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ईशु पुत्र प्रभू दयाल निवासी वीरभन चुंगी पानीपत को थाना चांदनी बाग की किशनपुरा चौक पुलिस ने शुक्रवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी से गहनता से पुछताछ की। पुलिस पुछताछ में आरोपी ईशु ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक्टिवा पर सवार होकर दिसंबर 2021 में देर साय पैदल जा रहे दो युवको से हथियार के बल पर मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
लूट की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रवि पुत्र अमर सिंह निवासी आगरा उतर प्रदेश हाल शिव नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। रवि ने थाना चांदनी बाग की किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह होटल गोल्ड में नोकरी करता है। 21 दिसंबर की देर साय करीब सवा 11 बजे वह और साथी सैफ अली खान होटल से ड्यूटी कर कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में शिव नगर गली नंबर 4 में पहुंचे तो सामने से दो अज्ञात युवक एक एक्टीवा पर सवार होकर आए और पिस्तौल के बल पर दो मोबाइल फोन व 2000 रूपए छीनकर फरार ले गए। रवि की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धर पकड़ के प्रयाय शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया लूटे गए दोनो मोबाइल फोन आरोपी ईशु के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी ईशु को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इसके साथी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही वारदात में प्रयोग की एक्टीवा लूट की एक अन्य वारदात में आरोपी ईशु के कब्जे से पहले ही बरामद की जा चुकी है।

Comments