Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


चैक बाउंस के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित दो आरोपियों को थाना शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मार्च 2023, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशषे अभियान चलया हुआ है। अभियान के दौरान मंगलवार को थाना शहर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर माननीय न्यायालय से पीओ घोषित दो आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उदय सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी बड़ौली व सुनील पुत्र रामरूप निवासी अदियाना पानीपत के रूप में हुई। दोनों आरोपी चैक बांउस के अलग-अलग मामलें में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित है।

चैक बांउस के मामलें में निर्धारित तारीख पर ना पहुंचने पर आरोपी उदय सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी बड़ौली को माननीय न्यायालय द्वारा 11 दिसम्बर 2022 को पीओ घोषित किया था। इसी प्रकार आरोपी सुनील पुत्र रामरूप निवासी अदियाना को चैक बांउस के मामलें में निर्धारित तारीख पर ना पहुंचने पर माननीय न्यायालय द्वारा 25 फरवरी 2023 को पीओ घोषित किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अलग अलग मुकदमा दर्ज किया गया था।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी उदय सिंह की जमानत हो गई व आरोपी सुनील को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments