Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रार्थना करते हैं जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का संदेश था ‘जिओ और जीने दो ‘ . उनकी जयंती 14 अप्रैल को हे जो भारत का सभी जैन समाज धूमधाम से मनाता है.

महावीर जयंती के उपलक्ष्य 14 अप्रैल को भारत देश में सभी कत्ल खाने बूचड़ खाने बन्द रखे जाने चाहिए . मांसाहारी खाद पदार्थों पर रोक लगाई जाये . जिस प्रकार 2 अक्टूबर को महात्मा गान्धी की जयन्ती पर देशभर में शराब के ठेकों को बन्द रखकर ड्राई डे मनाया जाता है, उसी तरह जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर की जयन्ती पर हर वर्ष सभी प्रकार के मंसाधारी उत्पादो की बिक्री पर रोक लगाई जाई जानी चाहिए . प्रधानमंत्री अहिंसा परमो धर्म के संदेश को चरितार्थ करते हुए देश के सभी मुख्य मन्त्री को आदेश जारी करे.

भगवान महावीर ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया उनका मुख्य सन्देश था जिओ और जीने दो. .भगवान महावीर की जयंती पर जीभ के स्वाद के लिए किसी भी जानवर का कत्ल नहीं होना चाहिये.

Comments