रोटरी पानीपत सेंट्रल क्लब द्वारा सहयोग संस्था को गाड़ी प्रदान की गई.
BOL PANIPAT : रोटरी पानीपत सेंट्रल क्लब द्वारा सामाजिक संस्था सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट को पानी की गाड़ी भेंट की गई! बता दें कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए क्लब ने सहयोग संस्था को यह गाड़ी प्रदान की है ताकि शहर वासियों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल सके!
सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी गौरव लिखा ने इस मौके पर कहा कि जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती रोटरी सेंट्रल क्लब द्वारा संस्था को जो गाड़ी दी गई है उसके लिए वह क्लब का आभार प्रकट करते हैं! उन्होंने बताया कि यह साडे 4000 लीटर क्षमता की गाड़ी है जो पूरी तरह से आरो पानी से युक्त तेल टैंक गाड़ी है! उन्होंने बताया कि शहर में कहीं भी किसी को पानी की जरूरत होगी तो सस्ता वहां पर निशुल्क सेवा प्रदान करेगी.

वही रोटरी पानीपत सेंट्रल क्लब के प्रधान संदीप गोयल ने बताया कि समाज की जरूरत को देखते हुए सहयोग संस्था को गाड़ी भेंट की गई है शहर वासियों को जहां भी जरूरत होगी पीने का शुद्ध आरो पानी उपलब्ध कराया जाएगा!

Comments