जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा): ऊझा गांव स्थित नलवा कॉलोनी में जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी यशपाल अहलावत एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवी पंडित हुक्म चन्द शर्मा रहे। मुख्य अतिथि का समारोह में पहुंचने पर आयोजन समिति व कॉलोनी वासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही कलाकारों द्वारा होली पर राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि यशपाल अहलावत ने कहा कि होली का त्यौहार हमें आपस में सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता। हमें होली पर सभी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे के साथ प्यार से होली मनानी चाहिए।
पंडित हुक्म चन्द शर्मा ने कहा होली के दहन के साथ व्यक्ति को अपनी बुराईयों का भी दहन करना चाहिए।आपसी भी चारे को बनाए रखना चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदपाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गण तथा कॉलोनी वासियों का समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंडित हुकम चंद शर्मा,तेजस अत्री, बलिंद्र जोगी, मनोज शर्मा , नरेश प्रजापत, नरेश रावल, कुलदीप रावल, आशु शर्मा, सुरेश रोहिल्ला, अर्जुन सिंह, आनंदपाल प्रजापत, नन्नू व रणबीर डागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments