Tuesday, August 11, 2026
Newspaper and Magzine


देश में पुलिस कमजोर होगी तो 140 करोड़ लोग हो जाएंगे असुरक्षित: वीरेश शांडिल्य

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 11, 2026 Tags: , , , ,

पंजोखरा साहिब की घटना को लेकर अंबाला के एसपी को संविधान व कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग करेंगे

BOL PANIPAT ।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अगर देश में खाकी कमजोर कर दी गई तो देश में संविधान व कानून का राज नहीं बल्कि जंगल राज हो जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने आज पंजोखरा साहिब की घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजोखरा साहिब घटना की तमाम वीडियो सार्वजनिक की जाए साथ ही वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में जिस तरह लुधियाना निवासी व सनातन धर्म की मुहिम को मजबूत करने वाले गुरशरण सिंह मंड पर तलवारों से हमला किया गया इससे आम लोगों में डर पैदा हुआ है और पुलिस को हमलावरों ने कमजोर करने की साजिश रची। अगर देश में पुलिस कमजोर हो गई तो 140 करोड़ लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगी।

140 करोड़ लोग असुरक्षित हो जाएंगे। वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कट्टरपंथी अभी भी मीडिया के माध्यम से धमकाने का काम कर रहे हैं जिस पर अंबाला पुलिस को गंभीर होना होगा और पुलिस गुरशरण सिंह मंड की सीसीटीवी फुटेज जगदीश सिंह झींडा से लेकर सार्वजनिक करे ताकि समाज के हर वर्ग को पता चले कि आखिर कसूर किसका है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस तरह एक निहत्थे को सैंकड़ों लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मारने की कोशिश की यह सीधे तौर पर हमलावरों ने संविधान व कानून को चुनौती दी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह गुरशरण सिंह मंड को नहीं जानते लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कल एसपी अंबाला को शिकायत देंगे कि आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया जाए उनकी तलवारें बरामद की जाएं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि किसी गुरू का यह संदेश नहीं है कि निहत्थे को सैंकड़ों लोग पुलिस की मौजूदगी में तलवारों से हमला करें। वीरेश शांडिल्य ने जगदीश सिंह झींडा व गुरनाम सिंह चढूनी को भी कठघरे में लिया और कहा कि यह दोनों भी कानून से ऊपर नहीं है और खुले आम मीडिया में धमकियां दे रहे हैं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि किसी कीमत पर भी किसी भी कट्टरपंथी को संविधान, कानून की उल्लंघना करने नहीं दी जाएगी और न ही पुलिस को कमजोर करने की साजिश कामयाब होने दी जाएगी। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया इसको लेकर संघर्ष करेगा। वीरेश शांडिल्य ने देश की जनता से अपील की कि पुलिस को कमजोर न होने दे।

Comments


Leave a Reply