Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा संगठन की ओर से 10 दिव्यांगों को हाथ रिक्शा दी गयी


BOL PANIPAT : आज दिनाँक 14 अप्रैल को समाज सेवा संगठन की ओर से महावीर जयन्ति अम्बेडकर जयन्ति व बैसाखी के पावन पर्व पर दिव्यांग को हाथ रिक्शा वितरण समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि विजय जैन ने कहा समाज सेवा संगठन समय समय पर धार्मिक कार्य करता आ रहा है और आज भी दिव्यांगों को हाथ रिक्शा देकर बहुत ही पुण्य का कार्य किया है. सभी को संगठन का सहयोग करना चाहिए.

संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा आज बहुत ही पावन पर्व जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर महावीर भगवान जयन्ति संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जन्म जयन्ति के सुभ अवसर पर 10 दिव्यांग को हाथ रिक्शा दी सभी का पहले सर्वे किया गया प्रवीन जैन ने बताया संगठन वैसे तो समय समय धार्मिक व सामाजिक कार्य करता रहता है लेकिन एक माह पहले माह महाशिवरात्रि पर एक दिव्यांग को हाथ रिक्शा दी थी और भगवान की किर्पया से 10 दिव्यांग को हाथ रिक्शा दी है और आगे भी संगठन ऐसे कार्य करता रहेगा और हम सभी स्थितियों का धन्यवाद करते है.

मौके पर प्रवीन जैन राजीव जैन विनय जैन सत नारायण सिंगला जगदीश जैन सतप्रकाश जैन गुलशन कटारिया कैलाश जैन रमन खुल्लर अनिल सिंगला अमित जैन राजिन्दर जैन अजित जैन नीरज जैन गँगा गुप्ता राम निवास जैन जय कुमार बिन्दल आदि काफी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Comments