Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


नई राह : हर वर्ष एक पौधा लगाने की प्रतिज्ञा करवाई गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at July 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 22 जुलाई, 2022ः विद्या भारती माॅडर्न स्कूल एवं खादी आश्रम पानीपत के प्रांगण में ‘‘नई राह’’ के सदस्य डा. राज रमन, डा. हेमा रमन, डा. सुशीला जैन के सहयोग से तथा विद्या भारती मॉडर्न स्कूल एवं खादी आश्रम पानीपत की अध्यक्षा  निर्मल दत्त के मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पौधा-रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या भारती मॉडर्न स्कूल की मुख्याध्यापिका, स्टाफ मैम्बर्स, नई राह ट्रस्ट के सदस्य, स्कूल के विद्यार्थियों व भारतीय खादी ग्रामोद्योग संघ उत्तरी क्षेत्र पानीपत तथा खादी आश्रम पानीपत के कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया।

इस अवसर पर डा. राज रमन ने बच्चों को जानकारी दी कि पेड़ पौधों का इन्सान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ इन्सान की जरूरत हैं जो हमें फल, फूल, छाया, लकड़ी और जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं। जितने ज्यादा पौधे लगेंगे, उतना पर्यावरण स्वच्छ एवं हरा भरा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बारिश के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।
इस अवसर पर आम, नीम, अशोक जैसे अन्य कई प्रकार के पौधों का पौधारोपरण किया गया व सभी से हर वर्ष एक पौधा लगाने की प्रतिज्ञा भी करवाई गई।

Comments