Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


भूमाफिया और अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं शहर को: स्वामी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

पानीपत में खुल रही है पोल हरियाणा की ईमानदार सरकार की

BOL PANIPAT ( 2 फरवरी )भू माफिया और अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं शहर को यह आरोप जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने भू माफियाओं द्वारा असंध रोड रामलाल चौक से पुराना कचहरी रोड पर स्थित भूखंड का नक्शा बनाकर उसमें कमर्शियल भवनो का नक्शा मार्केट में वायरल होने पर आयुक्त नगर निगम के नाम शिकायत दी.
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा नारायण सिंह पार्क असंध रोड प्रभाकर हॉस्पिटल के सामने पवन गर्ग आदि द्वारा पार्क और सड़क की जगह पर कब्जा करने को लेकर 2012 में माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर इसमें 2264 गज जमीन को खाली कराया था इसमें आज पार्क और सड़कें हैं नारायण सिंह पार्क टीपी स्कीम के तहत काटा गया है और जिस जगह पर यह कमर्शियल भूखंड पड़ा है उसमें केवल 900 गज जमीन ही भूमालिक की थी बाकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है.

उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला योजनाकार के अधिकतर अधिकारी भू माफियाओं के चंगुल में जकड़े हुए हैं जो उनके इशारे पर पानीपत में अवैध कालोनियां और इस प्रकार की जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीद कर गलत तरीके से टुकड़ों में प्रॉपर्टी आईडी बनाकर करोड़ों रुपए की लूट मचा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस जमीन पर लाखों रुपया निगम का टैक्स बकाया है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस सब काम को गोलमाल करने की फिराक में है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आयुक्त नगर निगम को उनके द्वारा कालिदास कॉलोनी और असंध रोड पर विर्क नगर के बारे में कई बार शिकायतें दी लेकिन आयुक्त का शिकायतों को नजरअंदाज करना कहीं ना कहीं बड़ी मिलीभगत को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा आयुक्त नगर निगम को रामलाल चौक पर स्थित इस भूखंड की शिकायत देकर यहां की प्रॉपर्टी आईडी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है अब देखना यह है कि आयुक्त नगर निगम इस पर अमल करते हैं या फिर शहर में कट रही अवैध कॉलोनियों की तरह इसमें भी आंख बंद करके बैठ जाएंगे

Comments