Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले में और एक आरोपी गिरफ़्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2022, हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार. थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस ने पसीना खुर्द में 7 अप्रैल को गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र जनेश्वर को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने व परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला करने की वारदात में नामजद फरार चल रहे और एक आरोपी महिपाल पुत्र हुकम सिंह निवासी पसीना खुर्द को शुक्रवार साय गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी महिपाल के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ उपरांत आरोपी को महिपाल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औधोगिक सैक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया उक्त मामलें में नामजद आरोपी नरेश, प्रवीन सचिन, ब्रहमपाल, ऋतिक सहित अनिता पत्नी नरेश व सरोज पत्नी महिपाल निवासी पसीना खुर्द सहित कुल सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में प्रयोग किये दो डंडे व आरोपी ब्रहमपाल से एक लाईसेंसी पिस्तौल बरामद कर थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस द्वारा सातो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में पसीना खुर्द निवासी रोशन पुत्र जनेश्वर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302,307,148,149,323 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है.

रोशन पुत्र जनेश्वर निवासी पसीना खुर्द ने थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को शिकायत देकर बताया था की वह खेती बाड़ी का काम करता है। 7 अप्रैल वीरवार की साय वह अपने छोटे भाई संदीप(28) के साथ शिमला गुजरान वाले खेत में पानी देने के लिए जा रहा था। जब वह दोनो गांव निवासी टीलू के मकान के सामने पहुंचे तो चाचा रकम सिंह का लड़का सोनू ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर घर की तरफ आ रहा था। वही रितिक पुत्र ब्रहमपाल अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों की तरफ जा रहा था। वह दोनो भाई जब उनके पास पहुंचे तो रितिक व सोनू की आपस में कहासुनी हो रही थी। उसके सामने ही रितिक ने अपने पापा ब्रहमपाल को फोन किया। कुछ देर बाद ही ब्रहमपाल, महिपाल, औमपाल पुत्र हुकम सिंह, नरेश, प्रदीप, प्रवीन पुत्र रघबीर, सचिन पुत्र महिपाल, नीता पत्नी नरेश, उषा पत्नी ब्रहमपाल, सरोज पत्नी महिपाल, पिंकी पत्नी ओमपाल व प्रदीप की पत्नी वहा पर आए। सभी अवैध हथियारो से लैस थे। ब्रहमपाल ने आते ही लाईसेंसी पिस्तौल से उसके सामने ही संदीप की छाती में गोली मारी। सचिन पुत्र महिपाल ने देसी पिस्तौल से उसके उपर भी जान से मारने की नियत से फायर किया वह बच गया। औमपाल ने अपने लाईसेंसी डोगा से संदीप पर गोली चलाई। प्रदीप व प्रवीन दोनो भाईयों ने हाथ में लिए देसी पिस्तौल से उनके उपर हवाई किये। अन्य आरोपी तलवार गंडासी व कटर लिए हुए थे। हथियारों से लैस आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने के साथ ही संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस ने रोशन की शिकायत पर मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने की विभिन्न धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर तुरंत आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments