Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at June 2, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित गोशाला परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि आगामी 5 जून 2026 को भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पानीपत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों की व्यापक भागीदारी रहेगी।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे पानीपत एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी योग्यता, कार्यक्षमता एवं समर्पण पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान का सम्मान है।

गोशाला सोसाइटी के प्रधान श्री राम निवास गुप्ता ने कहा कि यह समारोह समस्त अग्रवाल समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

  • नादेवाला फाउंडेशन के श्री नरेश सिंगला ने कहा कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश और विशेष रूप से पानीपत के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

श्री भगवान अग्रवाल ने समाज के सभी वर्गों से आगे आकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह पूरे समाज का कार्यक्रम है और इसकी सफलता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संदीप जिंदल एडवोकेट ने युवाओं से विशेष रूप से इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव और आशीर्वाद से प्रेरणा लेकर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

हरिओम तायल ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। महिला मोर्चा से लेकर जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और अब प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनकी योग्यता पर किसी को कोई संदेह नहीं है।

सतीश गोयल ने कहा कि पानीपत में सामाजिक एकता और सहयोग का सुंदर वातावरण बन रहा है। सभी समाज मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और निश्चित रूप से यह आयोजन ऐतिहासिक सिद्ध होगा।

एस डी विद्या मंदिर चेयरमैन सतीश चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अग्रवाल समाज को यह जो सम्मान दिया है उसके लिए समाज भारतीय जनता पार्टी का हमेशा ऋणी रहेगा..
अंत सुरेश काबरा ने सभी पत्रकार बधुयो का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया…
अंत मे विकास गोयल ने समाज को एक जुट होकर ईश कार्यक्रम को सफल करने की अपील की…

इस अवसर पर नवल जिंदल, आशु गुप्ता, श्रीभगवान अग्रवाल, अनिल बंसल, सुरेश काबरा, राधेश्याम गुप्ता, सतीश गोयल विकास गोयल, सुधीर चौधरी, ईश्वर अग्रवाल,संजय अग्रवाल,शिव कुमार मित्तल,तुलसी सिंगला,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता के अंत में सभी नागरिकों से 5 जून को आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

Comments


Leave a Reply