Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ‘अखंड भारत सन्देश यात्रा- 2022’ का हुआ भव्य एवं सारगर्भित समापन    

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 17, 2022 Tags: , , , ,

‘अखंड भारत’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संदेशवाहिनी है यह यात्रा: मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार

युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण और रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए: ज्ञान चन्द गुप्ता, स्पीकर हरियाणा विधानसभा  

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में अखंड भारत सन्देश यात्रा- 2022 का  भव्य एवं ओजपूर्ण समापन मुख्य अतिथि स्पीकर हरियाणा विधानसभा ज्ञान चन्द गुप्ता की मौजूदगी में हुआ. उनके साथ एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, उप-प्रधान मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, इंडियन मीडिया सेंटर के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह और टीम लीडर मिनाक्षी वशिष्ठ समेत कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे. विदित रहे कि अखंड भारत सन्देश यात्रा में देश के पांच राज्यों और हरियाणा के प्रत्येक जिले के कालेजों से लगभग 131 छात्राओं ने भाग लिया जिन्होनें प्रदेश के कोने-कोने में जाकर एक भारत का सन्देश दिया. इस यात्रा की शुरुआत सरहिंद (पंजाब) से हुई तथा सात दिवसीय यात्रा को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित अपने मुख्यमंत्री आवास से ‘अखंड भारत’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संदेशवाहिनी के तहत 12 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया था. उस शुभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने स्कूली जीवन का स्मरण करते हुए कहा था कि जब वह वर्ष 1967 में आठवीं कक्षा के छात्र थे तो उन्होंने भी पांच स्कूलों के विद्यार्थियों के 40 सदस्यीय दल के साथ ऐसी ही एक संदेश यात्रा में हिस्सा लिया था. यात्रा का आयोजन इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के तत्वाधान में हुआ और आज मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया. समापन समारोह के आयोजन में विशेष सहयोग डॉ राकेश गर्ग और शशी मोहन गुप्ता का रहा.

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास के बाद यमुनानगर के सेवानिर्वृत सेना अधिकारीयों से मिलने के उपरान्त अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, झज्झर, रेवाड़ी, कनीना, इसराना होते हुए आज पानीपत पहुंची है जहाँ इसका समापन समारोह आयोजित हो रहा है. अभी तक इस यात्रा को शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार कँवर पाल गुज्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल सहित कई सरीखे मंत्रियों एवं अधिकारीयों का संरक्षण प्राप्त हुआ है. इस यात्रा में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एवं अंडमान निकोबार की 131 बेटियां शामिल हैं. माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा में शामिल सभी बेटियों के लिए पांच लाख रुपये के सहयोग को देने की घोषणा पहले ही दिन कर दी थी.

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण और रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए. अखंड भारत के लिए बेटियों द्वारा दिए जा रहे इस योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह यात्रा समाज में एकता का संदेश देने में अवश्य कामयाब होगी. यात्रा में पांच राज्यों और 19 जिलों की 131 बेटियां हरियाणा के हर जिले में जाकर यात्रा के थीम के अनुसार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पर कार्य कर रही है. भारत एक था, एक है और सैदेव एक रहेगा.

पवन गोयल एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने अपने सन्देश में कहा कि अखंड भारत संदेश यात्रा में शामिल बेटियाँ इस यात्रा के माध्यम से समाज में एकता का संदेश देने में कामयाब होगी. किसी भी उद्देश्य को लेकर किया गया आयोजन तभी सार्थक सिद्ध होता है जब उसमें भागीदारी करने वाले प्रतिभागी दिल से जुड़े होते हैं. इस यात्रा में जुडी हर एक बेटी पर उन्हें गर्व है. इन बेटियों के साथ-साथ इन बेटियों की माताओं की भी जितनी भी तारीफ़ की जाए वह कम है.

Comments