डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई एसजीएफआई फुटबॉल राज्य टूर्नामेंट की मेज़बानी
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा एसजीएफआई फुटबॉल राज्य टूर्नामेंट की मेज़बानी की गई। यह प्रतियोगिता 20-22 सितंबर 2025 डीएवी स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इस खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न राज्यों से फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर -14 के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। यह खेल प्रतियोगिता स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा के निरीक्षण में आयोजित की गई। खेलों का मुख्य उद्देश्य शारीरिक सामाजिक और मानसिक विकास करना तथा अच्छे खिलाड़ियों को तरसना है। इसका लक्ष्य पूरे देश में विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करना और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी विजेता टीमों को उनकी उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि सभी खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं तथा जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
संपूर्ण खेल प्रक्रिया में निर्णायक मंडल एवं स्कूल की खेल विभाग की टीम उपस्थित रही।
खेल प्रतियोगिता का परिणाम यह रहा–
प्रथम स्थान- अंबाला
द्वितीय स्थान- महेंद्रगढ़
तृतीय स्थान- हिसार

Comments