लोगो मेकिंग प्रतियोगिता में 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए लोगो मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी तकनीकी कला को प्रस्तुत किया । कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज का युग तकनीकी युग है और हमारा कॉलेज पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने में तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देता है विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना मनोबल ओर बढ़ा सकते हैं। लोगों वह है जिसे कोई कंपनी या संगठन अपने विशेष चिन्ह के रूप में प्रयोग करती है तथा यह चिन्ह विशेष रूप से उस कंपनी की छवि और ब्रांड को दर्शाता है ।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे बिज़नस लोगो,फूड लोगो और बैंक्स पर लोगो बनाएं । इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता करवाने से विद्यार्थियों में संचार स्किल्स विकसित होती हैं और ऐसी गतिविधियां करवाने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी होता है इस प्रतियोगिता का आयोजन फाइनल ईयर की मेंटर प्रो.रुचिका बत्रा ने किया तथा बच्चों का मार्गदर्शन करके इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।इस प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रथम स्थान ,अंजली ने द्वितीय स्थान तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments