Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस द्वारा गत रात्रि को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल चैकिंग “नाईट डोमिनेशन” अभियान चलाया गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा पी.के अग्रवाल जी के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन मे जिला पुलिस द्वारा गत रात्रि को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल चैकिंग “नाईट डोमिनेशन” अभियान चलाया गया।

नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस द्वारा 51 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी की गई वही साथ ही 49 पेट्रोलिंग पार्टी व 16 पैदल गश्त पार्टी विभिन्न स्थानों पर नाईट डोमिनेशन के दौरान गश्त करती रही।

एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान हरिसिंह काॅलोनी नूरवाला में 3 युवकों को सट्टा खाईवाली करते 29750 रूपए की नगदी व सट्टा के नंबरो की पर्ची सहित गिरफ्तार किया। वही थाना समालखा पुलिस ने चुलकाना से छदीया रोड पर एक युवक को अवैध देशी शराब की 17 बौतल सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। इसी प्रकार सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक के पास चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया।

जिला पानीपत पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन मे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्रि को 10 से सुबह 4 बजे तक नाईट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस की 70 प्रतिशत फोर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व चेकिंग की गई। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व थाना/चौकी में तैनात फोर्स अपने-अपने क्षेत्र मे रात्रि गश्त,पैदल गश्त व नाकाबंदी के दौरान मोजूद रही। इस दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 183 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कुल 1866 वाहनों को चेक किया गया। नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 36 वाहनों के चालान किये गए वही 2 वाहनो को जब्त किया गया। इस दौरान 31अजनबियों के पर्चा अजनबी भी जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।

Comments