Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस जवान दिखे चुस्त एवं मुस्तैद. रात्रि में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की विशेष नजर. 40 स्थानों पर नाकाबंदी कर 1020 वाहनों को चेक कर 25 के चालान व 4 को इंपाउंड किया. 45 अजनबियों के पर्चा अजनबी भी जारी किए गए।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 नवम्बर 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल IPS के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन IPS के मार्गदर्शन मे जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक स्पेशल चेकिंग “नाइट डोमिनेशन” अभियान चलाया गया।

इस दौरान जिला पुलिस द्वारा 40 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी की गई वही साथ ही 42 पेट्रोलिंग पार्टी व 15 पैदल गश्त पार्टी विभिन्न स्थानों पर नाइट डोमिनेशन के दौरान गश्त करती रही।

नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस की 65 प्रतिशत फोर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व चेकिंग की गई। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व थाना/चौकी में तैनात फोर्स अपने-अपने क्षेत्र मे रात्रि गश्त,पैदल गश्त व नाकाबंदी के दौरान मोजूद रही। बिना वजह बाहर घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान संदिग्ध व्याक्तियों, वाहनों तथा दुष्चरित्र व्याक्तियों, हिस्ट्रीशीटर आदि को भी चैक किया गया। बस अड्डा, धर्मशालाओं, होटलों, बाजार इत्यादी स्थानों की भी चैकिग की गई।

इस दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 176 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कुल 1020 वाहनों को चेक किया गया। नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 25 वाहनों के चालान किये गए वही 4 वाहन को जब्त किया गया। इस दौरान 45 अजनबियों के पर्चा अजनबी भी जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। 

Comments