बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 6 बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 18 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद. सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपांशु पत्र संजय निवासी गांधी कॉलोनी समालखा के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गश्त के दौरान गत शुक्रवार को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने समालखा में पावटी मोड़ पर चोरी की एक सीडी डिलक्स बाइक सहित आरोपी हिमांशु पुत्र नरेंद्र निवासी पावटी को गिरफ्तार किया था। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने उक्त बाइक साथी दीपांशु पुत्र संजय निवासी गांधी कॉलोनी समालखा के साथ मिलकर समालखा की गांधी कॉलोनी में गली नंबर एक से चोरी करने बारे स्वीकारा था। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे समालखा थाना में शोकिंद्र निवासी हाजिपुर गाजियाबाद यूपी हाल गांधी कॉलोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम ने आरोपी हिमाशु को माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी हिमाशु की निशानदेही पर रविवार देर साय आरोपी दीपांशु को जौरासी मोड़ से गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी दीपांशु ने उक्त वारदात के अतिरिक्त दिसंबर 2021 में नामुंडा के नजदीक फैक्टरी के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में नामुंडा निवासी गगन पुत्र राकेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी दीपाशु की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की उक्त बाइक उसके घर के पास खाली प्लाट से बरामद करने के साथ ही चोरी की पांच अन्य स्पलेंडर बाइक बरामद की जो बाइक के मालिकों की पहचान न होने पर उक्त बाइकों को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी दीपांशु से की गई पुलिस पुछताछ में सामने आया आरोपी नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने अकेले ही बाइक चोरी की वारदातों अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर अपने घर के पास पड़े खाली प्लाट में लाकर छुपा देता था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी दीपांशु के कब्जे से चोरी की कुल 6 बाइक बरामद कर गहनता से पुछताछ उपरांत आरोपी दीपांशु को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वही आरोपी हिमाशु की भी रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी हिमांशु को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।

Comments