Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर सदस्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 26, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदस्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें विद्यालय के चारों सदन टैगोर, टेरेसा, विवेकानंद और राधा कृष्ण के कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया I पहले चरण में टैगोर और टेरेसा सदन के बीच मुकाबला हुआ टैगोर सदन के कप्तान दीक्षांत तथा टेरेसा सदन के कप्तान अभिमन्यु के नेतृत्व में टेरेसा सदन 2-0 से विजय रहा I दूसरे चरण में विवेकानंद सदन की टीम के कप्तान गौरव और राधाकृष्णन सदन की टीम के कप्तान प्रिंस कादयान के नेतृत्व में दोनों टीमों का मुकाबला हुआ और विवेकानंद सदन 3.0 से जीत हासिल की I इस प्रकार टेरेसा और विवेकानंद सदन की टीम फाइनल में पहुंची I

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह  खेल प्रशिक्षक सुमिता और संदीप उपस्थित रहे I

प्रधानाचार्य जी ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी के जीवन में बहुत महत्व है I

Comments