Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्विद्यालयी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 2, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : विद्यालय के विज्ञान विभाग द्वारा कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक अंतर-विद्यालयी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टीम A, B, C, D एवं E ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता को चार रोमांचक चरणों में आयोजित किया गया.
प्रश्नोत्तरी चरण, दृश्य चरण, गतिविधि चरण एवं रैपिड फायर चरण। इन चरणों में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक ज्ञान, अवलोकन क्षमता, व्यावहारिक समझ तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम प्रधानाचार्या एवं उप-प्रधानाचार्या की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम की सुंदर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति की गई, जिसने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया।
कड़े मुकाबले के बाद टीम B ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्या ने विजेता टीम को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, टीम भावना और सीखने के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया।

Comments


Leave a Reply