एसडी पीजी कॉलेज पानीपत बना कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र बेसबॉल का चैंपियन
सभी मैच जीतकर बेसबॉल टीम ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल के लिए चार खिलाड़ियों का हुआ चयन
BOL PANIPAT , 14 अप्रैल,
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र बेसबॉल (पुरुष)- 2023 का चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया. इतना ही नहीं कॉलेज की बेसबॉल टीम के चार खिलाड़ियों रविंदर, अजय देसवाल, रजत और विशाल का चयन आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी के लिए भी हो गया है. एसडी पीजी कॉलेज की बेसबॉल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विरोधी टीमों की एक न चलने दी और अपने सभी मुकाबले जीते. विदित रहे कि इससे पहले कॉलेज बेसबॉल टीम ने आर्य कॉलेज पानीपत के मैदान में राजकीय महाविधालय पानीपत की टीम को 8-4 के अंतर से हराकर कर जोनल बेसबॉल का खिताब भी हासिल किया था. जोनल टूर्नामेंट की जीत के बाद कॉलेज की बेसबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर जोनल बेसबॉल पुरुर्ष टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर बेसबॉल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा कर लिया. एसडी पीजी कॉलेज की बेसबॉल टीम ने अपने पहले मैच में एसए जैन अम्बाला सिटी को 8-1 से, दूसरे मैच में आर्य कॉलेज पानीपत को 8-6 से और तीसरे मैच में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर को 6-5 के अंतर से हराया और चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया. कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी देवी, अंकुश मलिक, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाडियों रविंदर, दीपक, अजय, रजत, आदित्य, बादल, विशाल और अंकित को बधाई दी और उनकी मेहनत एवं लगन की तारीफ़ की.
एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने जोनल टूर्नामेंट और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट जीतने पर सभी खिलाड़ी छात्रों को बधाई दी और कहा कि कॉलेज के सभी खिलाडियों पर उन्हें नाज है. खेल हमारी इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद हैं. खेल की भावना, धैर्य, सहनशीलता, टीम में कार्य करना, आपसी समन्वय जैसे कितने ही सकारात्मक गुण खिलाड़ियों में खेलों के माध्यम से पैदा होते है जो बाद के जीवन में बहुत काम आते है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज की पुरुष बेसबॉल टीम के खेल और मेहनत की तारीफ़ करते हुए उन्हें इंटर-यूनिवर्सिटी में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. उन्होनें कहा कि जो विद्यार्थी खेलों में भाग लेते है उन्हें जीवन में अच्छे मुकाम प्राप्त होते है. सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास, टीम वर्क, झूझारुपन का विकास खेलों में भाग लेने से होता है. खेल-कूद शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क के विकास में भी सहायक है.
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल ने बेसबॉल के खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेसबॉल बल्ले और गेंद का खेल है जो दो विरोधी टीमों के बीच खेला जाता है. खेल तब आगे बढ़ता है जब क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम का एक खिलाड़ी, जिसे पिचर कहा जाता है, एक गेंद फेंकता है जिसे बल्लेबाजी करने वाली टीम का एक खिलाड़ी बल्ले से मारने की कोशिश करता है. बल्लेबाज टीम का उद्देश्य गेंद को खेल के मैदान में हिट करना है जिससे उसके खिलाड़ी ‘रन’ स्कोर करने के लिए चार बेस के आस-पास काउंटर-क्लॉकवाइज भागते है. खेल के अंत में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम विजेता होती है.
इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी देवी, अंकुश मलिक, दीपक मितल, ग्राउंड्समैन प्रताप मौजूद रहे.

Comments