Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


सनौली खुर्द गांव में फसल के अवशेष जलाने के लिए लगाई गई आग से सब्जी व अन्य फसल जलकर खाक

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा) : सनौली खुर्द गांव में एक किसान द्वारा खेत में फसल के अवशेष जलाने के लिए लगाई गई आग से दूसरे किसान की सब्जी व अन्य फसल जलकर खाक हो गई। जिससें किसानों को लाखों रूपए को नुकसान हो गया। पीडीत किसान ने सनौली खुर्द थाना पुलिस को शिकायत देकर ठोस कार्यवाही की मांग की है। रामडा गांव निवासी किसान जमशेद पुत्र बाबू ने बताया कि उसने सनौली खुर्द गांव निवासी कृष्ण की जमीन ठेके पर लेकर सब्जी व अन्य फसल उगा रखी है। सोमवार शाम के समय तामशाबाद गांव निवासी चिंटू पुत्र रणधीर अपने खेत में फसल के अवशेष जलाने के लिए आग लगाने लगा तो उसने मना कर दिया, लेकिन वो नही माना और उसने फसल के अवशेषों में आग लगा दी। जिससें आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उसकी ईख की फसल व फास जलकर राख हो गए। इतना ही नही बल्कि उसकी सब्जी की फसल व लगाए गए बांस भी जलकर खाक हो गए। जिससें उसे लाखों रूपए का नुकसान हो गया है। पीडीत ने पुलिस से ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।

Comments