ईद-उल-फितर के मौके पर कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए 15 डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए
BOL PANIPAT , 2 मई। जिलाधीश सुशील सारवान ने ईद-उल-फितर के मौके पर कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत के लिए 15 डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेशानुसार डीटीपी(ई) अशोक गर्ग व एसएचओ पुलिस स्टेशन चांदनी बाग को पुलिस स्टेशन चांदनी बाग में, कार्यकारी अभियंता जल आपूर्ति विजेन्द्र रावत व एसएचओ पुलिस स्टेशन सैक्टर-29 को पुलिस सैक्टर-29 में, स्वास्थ्य विभाग डिविजन नम्बर-2 के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा व एसएचओ पुलिस स्टेशन सदर को पुलिस स्टेशन सदर क्षेत्र में, कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन शहरी डिविजन के कार्यकारी अभियंता विनोद गोयल व एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी को पुलिस स्टेशन सिटी क्षेत्र में, एमसीपी के कार्यकारी अभयंता सुन्दर श्योराण व एसएचओ पुलिस स्टेशन तहसील कैम्प को पुलिस स्टेशन तहसील कैम्प क्षेत्र में, एमसीपी पब्लिक हैल्थ के एसडीओ/एमई राकेश कुमार व एसएचओ पुलिस स्टेशन किला को पुलिस स्टेशन किला क्षेत्र में, डीटीपी, एमसीपी के प्रवेश कौशिक व एसएचओ पुलिस स्टेशन सैक्टर 13-17 को पुलिस स्टेशन सैक्टर 13-17 क्षेत्र में, एमसीपी पब्लिक हैल्थ डिविजन के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक व एसएचओ पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन को पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन क्षेत्र में डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार यूएचबीवीएन समालखा के कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल व एसएचओ पुलिस स्टेशन समालखा को पुलिस स्टेशन समालखा क्षेत्र में, यूएचबीवीएन सिटी डिविजन के एसडीओ अनिल श्योकन्द व एसएचओ पुलिस स्टेशन सनौली को पुलिस स्टेशन सनौली क्षेत्र में, यूएचबीवीएन बापौली के एसडीओ मोहित दहिया व एसएचओ पुलिस स्टेशन बापौली को पुलिस स्टेशन बापौली क्षेत्र में, यूएचबीवीएन इसराना के एसडीओ रमेन्द्र मलिक व एसएचओ पुलिस स्टेशन इसराना को पुलिस स्टेशन इसराना क्षेत्र में, कृषि विभाग मडलौडा के बीएओ विजेन्द्र सिंह व एसएचओ पुलिस स्टेशन मडलौडा को पुलिस स्टेशन मडलौडा क्षेत्र में, यूएचबीवीएन सब-अर्बन के कार्यकारी अभियंता एम.एस.धीमान व एसएचओ ट्रेफिक को पुलिस स्टेशन ट्रेफिक और एनएच-1 क्षेत्र में, एफएफडीए के सीईओ यशपाल सेतिया व एसएचओ ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया को पुलिस स्टेशन ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया में डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम पानीपत व एसडीएम समालखा अपने-अपने क्षेत्र के इन्चार्ज रहेंगे।

Comments