कार्यालयों में अनावश्यक रूप से चलते हुए बिजली के उपकरणों को बंद रखें : डीसी सुशील सारवान
BOL PANIPAT : 3 मई- गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए डीसी सुशील सारवान ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यालयों में अनावश्यक रूप से चलते हुए बिजली के उपकरणों को बंद रखें और कार्यालय छोड़ते समय सभी उपकरणों को बंद करके जाएं।
उन्होंने कहा कि आज के समय मे बिजली की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकारी कार्यालयों के साथ साथ हम सभी को अपने घरों में भी बिजली के अनावश्यक खर्च को बंद करना चाहिए ताकि ऊर्जा को बचाया जा सके।

Comments