Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद ने वकीलो द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at May 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 मई। सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को समालखा बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वकीलो द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
बार एसोसिएशन के प्रधान गुलराज गाहल्याण ने सांसद संजय भाटिया के समक्ष वकीलों के चैम्बरों में बिजली क्नैक्शन और पानी से सम्बंधित समस्याओं को रखा जिस पर सांसद ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इन मांगों के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी के लिए जल स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाईन भी डलवाने के लिए कहा जाएगा।
सांसद संजय भाटिया ने चैम्बर के पास एक पार्क बनवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बार एसोसिएशन समालखा की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। बार एसोसिएशन की ओर से सांसद संजय भाटिया को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया ।

Comments