Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


बारिश व तेज हवाओं के कारण फैक्ट्री का छज्जा गिरा। 14 वर्षीय बच्चे की मौत 


BOL PANIPAT : बारिश व ओलावृष्टि से कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन यही बारिश व तेज हवाएं  कुछ लोगों के लिए आफत लेकर आयी। पानीपत के कुटानी रोड पर बारिश व तेज हवाओं के कारण  एक बड़ा हादसा हो गया. बारिश के दौरान एक फैक्ट्री का छज्जा गिर गया. जिसकी चपेट में आने की वजह से 14 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक के परिजन रविंद्र ने बताया कि वह कुटानी रोड दलबीर नगर का रहने वाला है और वह दोपहर करीब 2 बजे अपने भतीजे विवेक (14) के साथ घर से साइकिल पर सवार होकर घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान तेज तूफान व बारिश होने लगी. हवा की तेज गति व बारिश से बचने के लिए  उन्होंने अपनी साइकिल फैक्ट्री के पास खड़ी कर दी. साइकिल से उतरकर भतीजा विवेक फ़ैक्टरी के छज्जे के नीचे चला गया. इसी दौरान एकाएक फैक्ट्री का छज्जा भरभरा कर विवेक पर  गिर गया. 

 हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व विवेक को सामान्य अस्पताल लाया गया. जहाँ जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बता दें, विवेक आठवीं कक्षा का छात्र था. विवेक के दो भाई व एक बहन है और बहन शादीशुदा है. फिलहाल परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर रहे है। लेकिन सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बहुत जरूरी है.

Comments